
यूं तो हमारा भारत देश भाषायी संस्कृति के लिए दुनिया भर में विख्यात है, लेकिन फिर भी भारत के साथ सबसे पहले जिस भाषा का नाम जुडता है, वो है हिंदी… तभी तो कहा जाता है… हिंदी हैं हम… वतन हैं… हिंदोस्तां हमारा….। अगर आप हिंदी से जुड़ा यह फैक्ट नहीं जानते हैं, तो जान लीजिए कि दुनिया में अंग्रेजी, स्पेनिश और मंदारिन के बाद हिंदी दुनिया की चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है और हिंदी देवनागरी लिपि में लिखी जाती है। हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देने से पहले यह तो जान लीजिए कि हिंदी दिवस 14 सितंबर को क्यों मनाया जाता है। दरअसल इसी दिन 1949 में भारत की संविधान सभा ने हिंदी को नवगठित राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था। इसके बाद साल 1953 में पहली बार हिंदी दिवस मनाया गया। हिंदी दिवस पर स्कूलों और सरकारी कार्यालयों समेत तमाम संस्थाओं में हिंदी भाषा, साहित्य और लेखन से जुड़े कई तरह के सामारोह आयोजित किए जाते हैं। इनमें निबंध लेखन, कविता पाठ, चित्रकला प्रतियोगिता, सम्मान समारोह आदि मुख्य रूप से शामिल हैं…